रविवार तक इस बीमारी से स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से घर जाने वालों की संख्या लगभग 300 हो गयी थी जिसमें निरंतर वृद्धि हो रही है।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार की दोपहर तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले 251 लोग स्वस्थ्य होकर अस्पताल से अपने घरों को पहुंचा दिए गये हैं। इस बीमारी से मुक्ति पानी वालों की संख्या लगभग 300 पहुंच गयी है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय हर 24 घंटे में देश में कोरोना की स्थिति के बारे में आंकड़े जारी करता है।
दूसरी ओर ईरान सरकार के प्रवक्ता अली रबीई ने वीडियो कांफ़्रेंस द्वारा पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार कोरोना वायरस के फैलाव के हवाले से पूरी पारदर्शिता से काम ले रही है जबकि कुछ देश राजनैतिक और आर्थिक हितों को लोगों की जान पर प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने यह बात बल देकर कहा कि हमारे लिए जनता की सुरक्षा और उनकी जान की रक्षा समस्त मुद्दों से सर्वोपरि है। ईरान सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी तेज़ी के साथ स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।